1. Maharaja
Directed by:- Nithilan Swaminathan
Written by:- Nithilan Swaminathan
Starring:- Vijay Sethupathi, Anurag Kashyap, Mamta Mohandas
Release dates:- 14 June 2024
Country:- India
Duration:- 2h 30m
Language:- Tamil
Genres:- Action, Crime, Drama, Thriller
Budget:- ₹20 crore
Box office:- ₹107 crore
Storyline (Hindi)
यह मूवी इस साल की बेहतरीन साउथ मूवीज़ में से एक है। इसकी स्टोरी तो शानदार है ही, लेकिन विजय सेतुपति सर की एक्टिंग और परफॉर्मेंस भी कमाल की है। इसमें कहानी एक नाई, महाराजा की है, जिसके घर से लक्ष्मी चोरी हो जाती है। वह इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने और पुलिस स्टेशन जाता है, लेकिन पुलिस भी उसे ढूंढने में नाकामयाब हो जाती है। अब लक्ष्मी क्या है—कोई वस्तु है या इंसान है—यह आप मूवी में देख सकते हैं। यह मूवी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और इसकी अवधि 2 घंटे 20 मिनट है। IMDb पर इस मूवी को लगभग 30,000 लोगों ने 8.7 की औसत रेटिंग दी है। मूवी एक पॉइंट पर आकर बहुत इमोशनल कर देती है, और इसका एंडिंग सीन आपको अंदर से हिला कर रख देगा। मेरी नजर में, यह बेहतरीन मूवी है। अगर आपने अभी तक नहीं देखी है, तो इसे मिस मत करना।
Storyline: (English)
This movie is one of the best South Indian films of the year. The story is excellent, and Vijay Sethupathi's acting and performance are outstanding. The plot centers around a barber named Maharaja, whose home is robbed of Lakshmi, He goes to the police station to file a report, but the police are unable to find it. Whether Lakshmi is an object or a person is something you'll have to discover by watching the movie. It's available on Netflix and has a runtime of 2 hours and 20 minutes. On IMDb, the movie has received an average rating of 8.7 from nearly 30,000 people. At one point, the movie becomes very emotional, and the ending scene is likely to leave you deeply moved. In my opinion, it's an excellent film. If you haven’t seen it yet, don’t miss it.
2. The Goat Life
Directed by:- Blessy
Written by:- Benyamin, Blessy
Starring:- Jimmy Jean-Louis, K.r. Gokul
Release dates:- 28 March 2024
Country:- india
Duration:- 2h 53m
Language:- Malayalam, Arabic, Tamil, Kannada, Telugu, Hindi
Genres:- Adventure, Drama
Budget:- ₹82 crore
Box office:- ₹160 crore
Storyline: (Hindi)
यह मूवी एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें नाजिम मोहम्मद की कहानी है, जो सऊदी अरब में काम के सिलसिले में भटक जाता है। रेगिस्तान में फंसने के बाद उसे न खाना मिल रहा है, न पानी, और कुछ भी उपलब्ध नहीं है। अब उसे वहां पर जिंदा रहना है और वह अपने घर लौटने के लिए तरस जाता है। वह किस तरीके से सर्वाइव करता है और क्या वह अपने घर लौट पाता है, यह जानने के लिए आपको इस मूवी को देखना होगा। अगर आपको सर्वाइवल मूवीज़ देखना पसंद है, तो यह मूवी आपको जरूर पसंद आएगी, लेकिन थोड़ी धैर्यपूर्वक देखनी पड़ेगी क्योंकि यह मूवी तीन घंटे लंबी है और बहुत ही स्लो पेस पर चलती है। IMDb पर इसे लगभग 11,000 लोगों ने 8.2 की औसत रेटिंग दी है। जिस तरीके से वह बंदा सर्वाइव करता है, उसे देखकर आपको भी तरस आ जाएगा। यह एक हॉलीवुड लेवल की मूवी है। अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा और आपको सर्वाइवल और एडवेंचर जैसी चीज़ें पसंद हैं, तो यह आपके लिए एक मस्ट वॉच है।
Storyline: (English)
This movie is based on a true story about Nazeem Mohammad, who gets lost in Saudi Arabia while working. After getting stranded in the desert, he has no food, water, or any resources available. He must survive there and longs to return home. To find out how he survives and whether he makes it back home, you’ll need to watch the movie. If you enjoy survival films, you will definitely like this one, though it requires some patience as it is three hours long and has a very slow pace. On IMDb, it has an average rating of 8.2 from around 11,000 people. The way he survives is quite moving, and it’s a Hollywood-level film. If you haven’t seen it yet and like survival and adventure genres, this is a must-watch for you.
3. Srikanth
Directed by:- Tushar Hiranandani
Written by:- K K Binojee, Sumit Purohit, Jagdeep Sidhu
Starring:- Rajkummar Rao, Jyotika, Alaya F, Sharad Kelkar
Release dates:- 10 May 2024
Country:- India
Duration:- 2h 14m
Language:- Hindi
Genres:- Biography, Drama
Budget:- ₹35 crore
Box office:- ₹62.92 crore
Storyline: (Hindi)
राजकुमार राव की यह मूवी मेरी नजर में बेहतरीन है। एक अंधे व्यक्ति ने कैसे इतना नाम कमाया, यह देखना दिलचस्प है। यह एक सच्ची कहानी पर आधारित शानदार मूवी है, जो खत्म होने के बाद भी आपके दिमाग में बनी रहती है। स्रीकांत का कैरेक्टर, जो अंधे होने के बावजूद कई उपलब्धियां हासिल करता है, काफी प्रेरणादायक है। मूवी में यह नहीं दिखाया गया कि अंधा होकर वह क्रिकेट की प्रैक्टिस कैसे करता है, लेकिन यह दर्शाया गया है कि वह इंटरनेशनल लेवल तक कैसे पहुंचता है। मूवी दो घंटे की है और कुछ सीन को काट दिया गया है, लेकिन कुल मिलाकर मूवी बहुत अच्छी है। IMDb पर इसे लगभग 10,000 लोगों ने 7.5 की औसत रेटिंग दी है। अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है, तो इसे नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें।
Storyline: (English)
Rajkummar Rao's movie is, in my opinion, excellent. It's fascinating to see how a blind person has achieved so much recognition. This outstanding film is based on a true story and remains memorable even after it ends. The character of Srikant, who achieves numerous accomplishments despite being blind, is quite inspiring. While the movie doesn't show how he practices cricket as a blind person, it does illustrate how he reaches an international level. The film is two hours long and has had some scenes cut, but overall, it is very good. On IMDb, it has received an average rating of 7.5 from around 10,000 people. If you haven’t seen it yet, be sure to watch it on Netflix.
4. Shaitan
Directed by:- Vikas Bahl
Written by:- Aamil Keeyan Khan, Krishnadev Yagnik
Story by:- Krishnadev Yagnik
Starring:- Ajay Devgn, Madhavan, Jyotika, Janki Bodiwala,
Anngad Raaj
Release dates:- 8 March 2024
Country:- India
Duration:- 2h 12m
Language:- Hindi
Genres:- Drama, Horror, Thriller
Budget:- ₹60–65 crore
Box office:- ₹211.06 crore
Storyline: (Hindi)
इसमें कहानी अजय देवगन की है, जो कबीर का रोल निभा रहे हैं। वह अपने परिवार के साथ छुट्टियों से लौटे ही होते हैं कि एक अनजान व्यक्ति उनके घर मोबाइल चार्ज करने के बहाने आता है। यह व्यक्ति अजय देवगन की बेटी को अपने वश में ले लेता है। वह कैसे ऐसा करता है और इसके बाद क्या-क्या करता है, यह आप मूवी में देख सकते हैं। वह व्यक्ति कोई सामान्य इंसान नहीं, बल्कि एक शैतान है जो काला जादू जानता है। शैतान का किरदार माधव ने निभाया है, और उनकी परफॉर्मेंस शानदार है। यह मूवी एक रीमेक है, और गुजराती फिल्म पर आधारित है। मैंने उस गुजराती फिल्म को नहीं देखा है, लेकिन "शैतान" में जिस तरह से वह लड़की को अपने वश में करके उसे अपने इशारों पर नचाता है, वह देखने में बहुत प्रभावशाली है। IMDb पर इस मूवी को लगभग 50,000 लोगों ने 6.6 की औसत रेटिंग दी है। मूवी की अवधि दो घंटे बारह मिनट है।
Storyline: (English)
The film features Ajay Devgn in the role of Kabir. Shortly after returning from a vacation with his family, an unknown person comes to their house under the pretext of charging his mobile phone. This person takes Ajay Devgn's daughter under his control. How he does this and what he does afterward is something you’ll have to watch the movie to find out. The person is not an ordinary human but a demon who knows black magic. The role of the demon is played by Madhav, and his performance is outstanding. This film is a remake of a Gujarati movie. I haven't seen the original Gujarati film, but in "Shaitaan," the way he controls the girl and makes her dance to his whims is very impressive. On IMDb, the movie has received an average rating of 6.6 from around 50,000 people. The film is two hours and twelve minutes long.
5. Article 370
Directed by:- Aditya Suhas Jambhale
Written by:- Aditya Dhar, Monal Thaakar, Aarsh Vora, Aditya Suhas Jambhale
Story by:- Aditya Dhar, Monal Thaakar
Starring:- Yami Gautam, Mohan Agashe, Hitesh Aggarwal, Sukhita Aiyar, Raj Arjun, Sandeep Chatterjee
Release dates:- 23 February 2024
Country:- India
Duration:- 2h 38m
Language:- Hindi
Genres:- Action, Drama, Thriller
Budget:- ₹20 crore
Box office:- ₹110.57 crore
Storyline: (Hindi)
यह एक ऐसी फिल्म है जिसे देखने के बाद आपको कोई भी सीन बेकार नहीं लगेगा। यह एक राजनीतिक एक्शन मूवी है जो सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि आर्टिकल 370 के तहत दी गई स्वायत्तता को कैसे हटाया गया। इसे बेहतर समझाने के लिए मूवी को छह भागों में बांटा गया है।
अगर आपने अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है, तो आप एक बेहतरीन मूवी को मिस कर रहे हैं। फिल्म में हर एक अभिनेता की परफॉर्मेंस शानदार है। चूंकि यह एक राजनीतिक ड्रामा है, इसकी कहानी थोड़ी स्लो पेस में आगे बढ़ती है। मूवी की अवधि दो घंटे 40 मिनट है और यह कहीं भी बोरिंग नहीं लगती।
यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और इस साल की सबसे बेहतरीन भारतीय फिल्मों में से एक मानी जाती है। IMDb पर इसे 22,000 लोगों ने 7.9 की औसत रेटिंग दी है।
Storyline: (English)
This is a film where no scene feels wasted. It is a political action movie based on a true event. The film portrays the process of how the autonomy granted under Article 370 was revoked. To make this easier to understand, the movie is divided into six parts.
If you haven’t seen this movie yet, you are missing out on a great film. The performances of every actor in the film are outstanding. Being a political drama, the story unfolds at a slow pace. The movie is two hours and forty minutes long and doesn’t feel boring at any point.
It is available on Netflix and is considered one of the best Indian films of the year. On IMDb, it has received an average rating of 7.9 from 22,000 people.
6. Fighter
Directed by:- Siddharth Anand
Written by:- Siddharth Anand, Ramon Chibb, Abbas Dalal,
Hussain Dalal, Biswapati Sarkar
Story by:- Ramon Chibb, Siddharth Anand
Starring:- Hrithik Roshan, Deepika Padukone, Anil Kapoor,
Karan Singh Grover, Akshay Oberoi, Ramon Chibb
Release dates:- 25 January 2024
Country:- India
Duration:- 2h 46m
Language:- Hindi, English
Genres:- Action, Drama
Budget:- ₹250 crore
Box office:- ₹337.2 crore
Storyline: (Hindi)
यह एक एक्शन वॉर मूवी है, जिसकी कहानी को एक लाइन में कहें तो, पाकिस्तान भारत पर हमला करता है, फिर भारत एक एयर स्ट्राइक करता है पाकिस्तान के एक बेस पर। इसके बाद पाकिस्तान भी भारत पर एयर स्ट्राइक की योजना बनाता है। बस यही है इसकी कहानी।
इस मूवी में युद्ध को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है। खासकर, जब अंत में मुख्य विलेन मारा जाता है, तो यह देखने में काफी संतोषजनक लगता है। अगर आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। मूवी लगभग तीन घंटे लंबी है और IMDb पर इसे 48,000 लोगों ने 6.2 की औसत रेटिंग दी है।
Storyline (English)
This is an action war movie. To summarize the story in one line: Pakistan attacks India, then India conducts an airstrike on a Pakistani base. After that, Pakistan plans an airstrike on India. That’s essentially the plot.
The movie portrays the war exceptionally well. Particularly, the ending where the main villain is killed is quite satisfying. If you haven’t seen this movie yet, you can watch it on Netflix. The movie is nearly three hours long and has a rating of 6.2 on IMDb from 48,000 people.
7. Laapata Ladies
Directed by:- Kiran Rao
Written by:- Biplab Goswami, Divyanidhi Sharma, Sneha Desai
Starring:- Nitanshi Goel, Pratibha Ranta, Sparsh Shrivastava, Chhaya Kadam, Ravi Kishan, Geeta Agrawal Sharma
Release dates:- 8 September 2023
Country:- India
Duration:- 2h 2m
Language:- Hindi
Genres:- Comedy, Drama
Budget:- ₹4−5 crore
Box office:- ₹25.26 crore
Storyline: (Hindi)
जब यह थिएटर्स में रिलीज हुई थी, तब इसे ज्यादा लोगों ने नहीं देखा था, लेकिन जब यह OTT पर उपलब्ध हुई, तब यह बहुत ही लोकप्रिय हो गई। यह मूवी नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है।
इसमें कहानी एक व्यक्ति की है जिसकी नई शादी हुई है और वह अपनी दुल्हन को घर ले जाता है। लेकिन रास्ते में उसकी दुल्हन का आदान-प्रदान हो जाता है और वह किसी और की दुल्हन को अपने साथ घर ले आता है। यह जानने के लिए कि यह आदान-प्रदान कैसे हुआ और वह अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए क्या-क्या करता है, आपको मूवी देखनी होगी। फिल्म में बहुत सारी कॉमेडी और सस्पेंस है, जो इसे बेहद दिलचस्प बनाता है।
मूवी की अवधि 2 घंटे है और IMDb पर इसे 38,000 लोगों ने 8.5 की औसत रेटिंग दी है। अगर आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो इसे नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें।
Storyline: (English)
When this movie was released in theaters, it didn’t get much attention, but once it became available on OTT platforms, it gained significant popularity. It has become one of the most-watched films on Netflix.
The story revolves around a man who, after a recent marriage, brings his bride home. However, during the journey, his bride is swapped with another woman, and he ends up taking someone else’s bride home. To find out how this swap occurred and what he does to find his wife, you’ll need to watch the movie. The film is packed with comedy and suspense, making it extremely engaging.
The movie is 2 hours long and has an average rating of 8.5 from 38,000 people on IMDb. If you haven’t seen it yet, make sure to watch it on Netflix.
0 Comments